ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन-

By Goapl Gupta · 23 Jul 2026 · 148 views
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन-
जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में आज प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के निर्देशन में महिला नीति, स्काउट और गाइड तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान पुलिस के कालिका स्क्वाड द्वारा छात्राओं के लिए आत्मरक्षा विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कालिका स्क्वाड की कांस्टेबल शीला, ममता, हंसा एवं अनीता जी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक गुर सिखाए तथा विषम परिस्थितियों में साहस, सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ स्वयं की सुरक्षा करने के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही उन्होंने राजस्थान पुलिस के राजकॉप (RajCop) ऐप की उपयोगिता, इसकी प्रमुख सुविधाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में इसके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी सप्ताह में आत्मरक्षा का एक और विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें कालिका स्क्वाड द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण से और अधिक दक्ष बनाया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ मुकेश शर्मा, महिला नीति एवं स्काउट एंड गाइड की संयोजक डॉ. मधुलिका सिंह उज्ज्वल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वतीय के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा एवम पंकज कुमारी तथा महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना था। छात्राओं ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube