ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

समाजसेवियों के सम्मान के साथ किया गया वृक्षारोपण, भारतीय किसान संघ का 5100 पौधों का लक्ष्य*

By Goapl Gupta · 23 Jul 2026 · 7 views
*समाजसेवियों के सम्मान के साथ किया गया वृक्षारोपण, भारतीय किसान संघ का 5100 पौधों का लक्ष्य*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज,राजस्थान
भारतीय किसान संघ सीकर नगर इकाई द्वारा आज वार्ड नं 30 स्थित विज्ञान भारती पार्क रामपुरा रोड़ पर वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ।
भगवान बलराम ,भारत माता एवं संस्थापक दतोंपंत टेगड़ी जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीकर महानगर कार्यवाह श्री महेश गोयल,जिला अध्यक्ष पूरनसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष निर्मल टांक,जिला मंत्री महेंद्र खीचड़ ने किया।
इस अवसर पर विज्ञान भारती पार्क के संचालन ,देखरेख,पर्यावरण संरक्षण,समाजसेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने पर पूर्व वनपाल नरेंद्र सिंह राठौड़,रिछपाल सैनी एवं महेश गोयल का भगवान बलराम एवं भारत माता की प्रतिमा भेंट करके एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
नगर मंत्री जयप्रकाश सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की भारतीय किसान संघ एक सदस्य 10 पौधे,हर कदम हरियाली की ओर मूल विषय के साथ सार्वजनिक स्थानों पर औषधीय ,छायादार , फूलदार एवं फलदार पेड़ लगाए जा रहे है एवं पेड़ो की सुरक्षा की जवाबदेही तय करके पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई जा रही है।भारतीय किसान संघ का मानना है कि आज का पौधा कल का भविष्य है।,जब हम पर्यावरण बचाएंगे तो भविष्य बचाएंगे।प्रकृति हमें जीवन देती है।स्वच्छ हवा,शुद्ध जल,हरियाली ओर स्वस्थ भविष्य का आधार हमारे वृक्ष ही है इसी विचार के साथ भारतीय किसान संघ ने सीकर में 5100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाने का नहीं बल्कि उन्हें सुरक्षित रखने पर भारत को हरित एवं पर्यावरण सुरक्षित राष्ट्र बनाने का है।
उन्होंने आह्वान किया की हर व्यक्ति अपने जन्मदिन ,परिवार में मांगलिक आयोजन, वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाये।
इस अवसर पर विज्ञान भारती उद्यान परिसर में पौधा रोपण किया गया एवं उपस्थित आम जनों को 250 से अधिक पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पूरनसिंह भीमा,जिला मंत्री महेंद्र खीचड़,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीकर महानगर कार्यवाह महेश गोयल,जिला मंत्री महेंद्र खीचड़,पूर्व जिला मंत्री विनोद पचार,जिला सह मंत्री प्यारेलाल खीचड़,विद्युत प्रमुख महेश सैनी,नीरज शर्मा,हनुमान सिंह शेखावत,गोविंद सिंह शेखावत,वीरेंद्र माथुर,बुद्ध मल,मनोज जांगिड़,विकास जांगिड़,अजय जांगिड़,करण सिंह रामदयालु सिंह,जितेंद्र सिंह, मनीष सोनी, सोहन सिंह,दक्ष सैनी,कपिल शर्मा सहित किसान संघ के अनेक सदस्य और पदाधिकारी एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।
जिला सह मंत्री प्यारेलाल खीचड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ पर्यावरण संरक्षण एवं सुपोषण विषय पर वृक्षारोपण के साथ-साथ जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन तथा घर-घर वाटिका में पौधा रोपण हेतु प्रत्येक परिवारों में पौधों का वितरण किया जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube