भाजपा सरकार को जनता चुनाव में जवाब देगी: राम रतन यादव*
By Goapl Gupta ·
23 Jul 2026 ·
12 views
*भाजपा सरकार को जनता चुनाव में जवाब देगी: राम रतन यादव*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन:- समाजवादी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सचिव एवं किसान नेता राम रतन यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई, महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग की घटनाओं से जनता में नाराजगी बढ़ी है।
यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। उनका कहना था कि अहंकार और जनता की आवाज की अनदेखी किसी भी सरकार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और लोकतंत्र में जनता ही सरकार बनाती और बदलती है। यादव ने दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा सरकार को अपने वोट के माध्यम से जवाब देगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय सुनाएगी।