एमसीएच अस्पताल 13 दिन के अंदर 7200 मरीज का इलाज, 239 प्रसव हुए*
By Goapl Gupta ·
23 Jul 2026 ·
54 views
*एमसीएच अस्पताल 13 दिन के अंदर 7200 मरीज का इलाज, 239 प्रसव हुए*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
नीमकाथाना शहर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच)में गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है ।अस्पताल शुरू होने के 13 दिनों में ओपीडी में 7200 मरीज का उपचार किया गया, जबकि 706 मरीजों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया गया ।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने बताया कि इस अवधि में अस्पताल में 239 सामान्य प्रसव और 11 सिजेरियन प्रसव करायें गए ।वहीं 156 नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार दिया गया।
आपातकालीन परिस्थितियों में 11 यूनिट रक्त भी ब्लड बैंक से उपलब्ध करवाया गया ।उन्होंने बताया कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी के सफल प्रबंधन के लिए अस्पताल में नियमित एएनसी जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव ,24 घंटे आपातकालीन सेवाएं ,रक्त की उपलब्धता तथा प्रभावी रेफरल व्यवस्था की गई है। एनीमिया से पीड़ित 156 गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए।
एफसी एमयू विंग में 105 अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की बीपी ,शुगर ,यूरिन, एचआईवी ,एवंअन्य आवश्यक जांच निशुल्क की जा रही है।
अस्पताल में पांच स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है ।जिससे जटिल मामलों का भी विशेषज्ञ स्तर पर उपचार संभव हो रहा है ।डॉक्टर शेखावत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को गर्भावस्था का पंजीकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच करने तथा समुचित स्वास्थ्य संस्थागत प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों का ही चयन करने की अपील की।