राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में स्थानीय संघ नीमकाथाना के प्रशिक्षण केन्द्र
By Goapl Gupta ·
23 Jul 2026 ·
12 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में स्थानीय संघ नीमकाथाना के प्रशिक्षण केन्द्र हंसनला (गुहाला) पर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है।इस शिविर में 68 तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट - गाइड प्रशिक्षण ले रहे हैं।
शिविर संचालक गिरधारी लाल डावर ने बताया कि इस शिविर में स्काउट-गाइड को प्राथमिक चिकित्सा, स्काउट आंदोलन का इतिहास, स्ट्रेचर ड्रिल, विभिन्न प्रकार की पट्टियां ,भोजन बनाना, गांठों,कम्पास ,सिंग्नैलिंगआदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के तीसरे दिन भामाशाह धर्मपाल कुमावत द्वारा निर्मित दूसरी हट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के प्रधान दौलतराम गोयल भामाशाह धर्मपाल कुमावत और गीगा राम कुमावत का माला-साफा, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर स्थानीय संघ नीमकाथाना प्रधान दौलतराम गोयल ने प्रशिक्षण केन्द्र को साउंड सेट देने की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में स्थानीय संघ सचिव दिनेश कुमार शर्मा, पूर्व सचिव दिलीप कुमार तिवारी, शिविर संचालक मंडल के हरफूल सिंह मीणा, कैलाश चंद्र शर्मा, भंवर लाल मीणा, सुरेन्द्र सिंह और बंसतीलाल सैनी आदि उपस्थित रहे।