ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की निविदा निरस्त करने की मांग*

By Goapl Gupta · 23 Jul 2026 · 12 views
*चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की निविदा निरस्त करने की मांग*

*उदयलाल आंजना के नेतृत्व में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन*

*9.90 लाख रुपये की निविदा को बताया जनधन की बर्बादी, सड़कों व मूलभूत सुविधाओं पर खर्च करने की उठाई मांग*

निंबाहेड़ा, 22 जुलाई, (ज़ाकिर हुसैन)
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा शहर के चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने के लिए जारी की गई 9.90 लाख रुपये की निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की स्टोर शाखा द्वारा 13 जुलाई 2026 को निविदा क्रमांक 03/2026-27 जारी कर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगभग 8 फीट चौड़े एवं 8 फीट ऊंचे कमल के फूल स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। कांग्रेस ने इसे भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह के प्रचार-प्रसार का प्रयास बताते हुए कहा कि सार्वजनिक धन का उपयोग किसी राजनीतिक दल के प्रतीक चिह्न के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में नगर की अनेक सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जगह-जगह गड्ढे हैं तथा बारिश के दौरान नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर चौराहों की सजावट करना जनहित के विपरीत है। कांग्रेस ने मांग की कि उक्त राशि का उपयोग शहर की सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, सफाई एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं पर किया जाए।

नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी ने बताया कि नगर परिषद की वित्तीय स्थिति पहले से ही चिंताजनक है, बावजूद इसके अनावश्यक कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 10 लाख रुपये की निविदा ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जारी की गई, जबकि आरटीपीपी नियमों के अनुसार निर्धारित सीमा से अधिक राशि के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नगर परिषद को जिला चिकित्सालय निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की अनदेखी कर राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है।

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का उपयोग केवल जनकल्याण और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए। यदि नगर परिषद द्वारा उक्त निविदा को निरस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक एवं कानूनी स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

नगर कांग्रेस प्रवक्ता नितेश लोट ने बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपियां महामहिम राज्यपाल राजस्थान, मुख्यमंत्री राजस्थान, सचिव स्वायत्त शासन विभाग, संभागीय आयुक्त उदयपुर, निदेशक स्वायत्त शासन विभाग तथा जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को भी प्रेषित की गई हैं।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोपराज टांक, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, गोपाल आंजना, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,नुसरत खान, नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, जिला विधि विभाग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव जुगल धाकड़, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, कमलेश धाकड़, विक्रम अहीर, आजाद बापू, पिंकेश जैन, सूर्यप्रकाश सोलंकी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी रामकिशन जाट, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुसूया मीणा, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता पारख, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, सुरेश कृपलानी,सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ब्लाक सेवादल मुख्य संगठक उदित मीणा,राजीव गांधी पंचायती राज विभाग अध्यक्ष रोमी पोरवाल, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट,कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लाक अध्यक्ष भवरसिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष राहुल सेन, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, चांदमल वीरानी, नीलू शर्मा, पंकज लड़ा,शम्शु कमर मंसूरी, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, समुन्द्र सिंह गुंडुसुर, नितिन नागौरी, मोती पुरुस्वानी, दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, जावेद खान, सचिव बाबूलाल आचार्य, अबरार अहमद, अशीष अग्रवाल, धीरज नगरिया, फखरुद्दीन बोहरा,दुर्गेश्वर भराडीया,कोषाध्यक्ष अशोक जैन, प्रवक्ता नितेश लोट, नगर कांग्रेस कमेटी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान,जहांगीर हुसैन मंसूरी, अमजद खान, आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, सह संयोजक ललित पंचोली,एवं जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग महासचिव उबैद खान, उपाध्यक्ष मंसूर अली बोहरा, जिला ओबीसी कांग्रेस कमेटी के सचिव बापूलाल गायरी, खेमराज कुमावत,व जिला महिला कांग्रेस कमेटी महासचिव वंदना जैन, ममता त्रिपाठी, सचिव गायत्री शर्मा, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मेघवाल, एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष ललित पहाड़िया, पूर्व नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान बैटरी वाले,चंद्र प्रकाश चारण,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, उदयराम पहाड़िया,निवर्तमान पार्षद माणक साहू, मुफीद खान, बांगेड़ा घाटा प्रशासक गोपाल दिवान, कनेरा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास नायमा, छोटीसादड़ी ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गुर्जर,गादोला प्रशासक प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, उपसरपंच शंभुलाल कुमावत, उप सरपंच सज्जन सिंह, नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल, शैलेन्द्र लोढ़ा,लक्ष्मीलाल गवारिया, अजीत डागा,एवं रमेश सेन,सुरेश आचार्य,रोहित जाजू,अनिल कुमावत,देवीलाल गायरी, मांगीलाल किर,फरीद खान, रामगोपाल वैष्णव,सुरेश मीणा, संजय उपाध्याय,विकास धाकड़,माधु चारण, भोलाराम भाभी, इमरान खान, इलियास गोरी, दिलखुश मीणा, गणपत आंजना, ताबिश खान, दिलीप मेघवाल, राजेश भंगुरा,योगेश कुमावत, जगदीश भाभी, गणेशलाल सोनी, राघव लड्डा, रामलाल अहीर, राजू चारण, बिहारीलाल सोलंकी, चांदमल सोनावा, ज़ाहिद खान, नरेश कुमावत, एनएसयूआई परिवार से नवरत्न प्रजापत, सुमित जाट, तनिश माली, कारण जीनगर,आदित्या जाट, हर्षित सेन, करण सिंह, उज्जवल मुलानी, सुनीत सिंह, सूरज मीणा, हरिकिशन माली, दुर्गेश कुमावत कृष्णा मीणा, रोहित धाकड़, आदित्या पहाड़िया, मोहित, देवेंद्र चारण, विक्की चौपड़ा, मयंक नामदेव, विवेक साहू, रोहित जाजू, विनय पटेल, मोहित राठौड़, शाहरुख खान, मयंक चावला, कपिल मुलानी, मनीष माली,उबेद पठान हितेश माहेश्वरी, अनिल प्रजापत, शांतिलाल डांगी, ललित मेनारिया, कमलेश डांगी, अल्ताफ भाटी, कालू सोनावा, महबूब मेवाफरोश, नफीस खान, चरण सिंह जाट, दीपक दुबे, प्रीतेश सिंघवी, महेश मीणा, मिठूलाल धाकड़, हेमंत बुनकर, देवीलाल आंजना, यश मंगनानी, विशाल वर्मा, देवीलाल तेली अनील कुमावत, जयदीप बाबेल, लकी साहू, सईद खान, दिनेश बाथरा, गड्ढा तेली, मिठूलाल मेनारिया, करन सिंह आंजना, विनय वर्मा, अबूतुराब बोहरा, देवेंद्र चारण, ललित सालवी,पप्पू रावल, राहुल धाकड़, आशुतोष टांक,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, समस्त अग्रिम संगठनों पदाधिकारीगण, नगर के गणमान्यजन मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube