ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भरतपुर में डंपर से टकराई PRS अधिकारी की कारः राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, गंभीर हालत में रेफर; भैंस को बचाने के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट

By Goapl Gupta · 23 Jul 2026 · 38 views
भरतपुर में डंपर से टकराई PRS अधिकारी की कारः राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, गंभीर हालत में रेफर; भैंस को बचाने के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

जयपुर से रूपवास (भरतपुर) जा रहे RPS अधिकारी रविंद्र मीणा की कार के सामने अचानक भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।

हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर मलाह पुल के पास हुआ
जानकारी के अनुसार, RPS रविंद्र मीणा अपनी निजी कार से जयपुर से रूपवास जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार के सामने एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी।

राहगीरों ने कार से निकालकर पहुंचाया अस्पताल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देखकर राहगीर मौके पर रुके और रविंद्र मीणा को कार से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमि

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube