ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

देलवाड़ा महिला मंडल द्वारा विद्यालय में पौधारोपण अभियान

By Goapl Gupta · 24 Jul 2026 · 13 views
देलवाड़ा महिला मंडल द्वारा विद्यालय में पौधारोपण अभियान

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। कोला मंगरी उपला फला तितरडी माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ देलवाड़ा महिला मंडल द्वारा स्थानीय विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के बारे में जागरूक किया गया।

महिला मंडल ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हराभरा वातावरण तैयार करना है।

विद्यालय मे 125 फिट तारबंदी के लिए स्वीकृति दी कांटे वाली तार से पशु एवं आपराधिक तत्व का प्रवेश नहीं होगा
School गांव के अंत मे होने के कारण छूटी के बाद कुछ शरारती तत्व वहां गलत गति विधि करते है
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देलवाड़ा महिला मंडल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube