ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रीतमपुरी-बबेरा प्रस्तावित अटल-पथ निर्माण का मामला,ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का लगाया आरोप*

By Goapl Gupta · 24 Jul 2026 · 16 views
*प्रीतमपुरी-बबेरा प्रस्तावित अटल-पथ निर्माण का मामला,ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का लगाया आरोप* *मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत कराई दर्ज*
रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
सीकर :-थोई थाना क्षेत्र के प्रीतमपुरी से बबेरा तक प्रस्तावित अटल-पथ निर्माण को लेकर 17जुलाई को प्रशासन एवं पुलिस ने भारी जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।अब इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव बरता गया तथा कुछ लोगों को निशाना बनाते हुए उनके मकानों और निर्माणों को तोड़ा गया,जबकि अन्य अतिक्रमणों को छोड़ दिया गया। ग्रामीण ओमप्रकाश शर्मा एवं संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के दौरान कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते समान रुप से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाना था तो सभी अतिक्रमणों पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे मकानों को भी क्षति पहुंचाई गई,जिनके पास पट्टे एवं वैध दस्तावेज मौजूद हैं।ऐसे प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रीतमपुरी से बबेरा तक अटल-पथ निर्माण में बाधा बने शेष अतिक्रमणों को भी तत्काल हटाया जाए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल के माध्यम से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube