ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण एवं विद्यार्थी परेशान*

By Goapl Gupta · 24 Jul 2026 · 11 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण एवं विद्यार्थी परेशान**राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण एवं विद्यार्थी परेशान* *विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की तुरंत कार्रवाई की मांग*
रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत )जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
अजीतगढ़ (सीकर): अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़टकनेत में प्राचीनतम किले की तरफ के मौहल्लों में जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बरसात के बाद कीचड़ और जलभराव की गम्भीर समस्या कई वर्षों से लोगों के लिए समस्या बनकर सामने आती जा रही है।मार्ग पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्डे और फिसलन के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल रहता है।किले में राशन के गेंहू लेने वाले लोगों,बीमार लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को जलभराव में से गुजरना पड़ता है जिससे फिसलने की आशंका भी बनी रहती है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के बिल्कुल बाहर सड़क पर भारी कीचड़ और जलभराव के चलते विद्यार्थियों को भी भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अनजान राहगीर को तो यह भी सुझाई नहीं देता है कि जाएं तो किधर से जाएं।रात के समय तो आवागमन का खतरा और भी मंडराने लगता है। दुपहिया वाहन-चालकों एवं पैदल चलने वालों को ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार विकास कार्यों के लिए सरकारी धन आता है, लेकिन सड़क, नालों की सफाई तथा मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे ऐसी समस्या बरकरार है जो बरसात के दिनों में सबको परेशान करती रहती है। आम रास्ते की आम समस्या से ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव वाकिफ हैं लेकिन समाधान के कोई प्रयास धरातल पर देखने को नहीं मिले हैं। विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि गढ़टकनेत गांव की इस आवागमन की गम्भीर समस्या से लोगों को निजात दिलाएं जिससे गांव में प्रवेश करने वाले जाने -अनजाने लोगों को कोई बेवजह तकलीफ ना हो। मार्ग की मरम्मत एवं जल निकासी की कारगर व्यवस्था हो तो लोगों को राहत मिले। बरसात के मौसम में लगातार जलभराव से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप होने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube