ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गुड टच -बैड टच,साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक*

By Goapl Gupta · 24 Jul 2026 · 15 views
*गुड टच -बैड टच,साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक*
रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
अजीतगढ़ (सीकर):- महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में अजीतगढ़ की पीजी कॉलेज में डिजिटल और साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक पर्यवेक्षक अभिनव यादव ने छात्रों को ,खासकर बालिकाओं को साइबर क्राइम और डिजिटल स्कैम के उदाहरण बताए।स्कैम से खुद को सुरक्षित रखने के तरीके व साइबर हेल्पलाइन नम्बर -1930 की जानकारी दी। अजीतगढ़ थाना पुलिस के एएसआई मुकेश ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों की जानकारी दी। नए-नए तरीकों और बचाव के प्रभावी उपाय बताए। कांस्टेबल और साइबर एक्सपर्ट दीपक ने मजबूत पासवर्ड रखने की बात कही।ओटीपी और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने को कहा। ‌सोशल मीडिया को सुरक्षित तरीके से चलाने की सलाह दी। ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के तरीके बताए।फेंक न्यूज से सावधान रहने की बात कही। डिजिटल माध्यमों का ज़िम्मेदारी से उपयोग करने पर जोर दिया।हेड कांस्टेबल श्रीकिशन ने डिजिटल सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। परिवार और आस-पास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूक करने को कहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube