ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रामपुर रोड़ पर बने जानलेवा गड्ढे, श्रद्धालुओं व राहगीरों का निकलना हुआ दूभर* *खाटू श्याम यात्रियों का प्रमुख मार्ग, चौबीसों घंटे रहता भारी दबाव*

By Goapl Gupta · 24 Jul 2026 · 12 views
*रामपुर रोड़ पर बने जानलेवा गड्ढे, श्रद्धालुओं व राहगीरों का निकलना हुआ दूभर*


*खाटू श्याम यात्रियों का प्रमुख मार्ग, चौबीसों घंटे रहता भारी दबाव*


रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

पाटन क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित श्रीजी होटल के पास सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि आमजन और राहगीरों के लिए यहाँ से गुजरना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। रामपुर रोड से दलपतपुरा होते हुए हरियाणा सीमा को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जानलेवा गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें लबालब पानी भरा हुआ है।
*धार्मिक यात्रियों का प्रमुख मार्ग, चौबीसों घंटे भारी दबाव*
यह मार्ग पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड सहित कई राज्यों से प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों—खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी और जीण माता जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य रास्ता है। सड़कों पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, यह मार्ग करजो, रामपुर, दलपतपुरा और मीणा की नांगल होते हुए हरियाणा के नांगल चौधरी स्थित नेशनल हाईवे को भी सीधे जोड़ता है। इस वजह से दिन-रात इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है।
आए दिन हो रहे हादसे, ग्रामीणों में आक्रोश
सड़क पर ठहरे पानी और गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। *स्थानीय ग्रामीणों का कहना है*
प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

*समाधान न होने पर आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी*
सड़क की दुर्दशा और प्रशासनिक उदासीनता से आसपास के गांवों के निवासियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन व चक्का जाम करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube