श्री जगन्नाथ रथ यात्रा नीमकाथाना में शुक्रवार को, संपूर्ण हुई श्रीमद् भागवत कथा, विकारों से दूर रहे: कथावाचक*
By Goapl Gupta ·
24 Jul 2026 ·
44 views
*श्री जगन्नाथ रथ यात्रा नीमकाथाना में शुक्रवार को, संपूर्ण हुई श्रीमद् भागवत कथा, विकारों से दूर रहे: कथावाचक*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
नीम का थाना में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्काॅन) परिवार की ओर से 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को श्री भगवान जगन्नाथ श्री बलदेव एवं महारानी सुभद्रा की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा इस आध्यात्मिक महोत्सव को लेकर नगर के सनातनी भक्तों में उत्साह का वातावरण है , इस्कॉन मंदिर के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है ।
रथ यात्रा से पूर्व 18 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:15 अग्रवाल भवन, पुराना बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन शास्त्री स्वरूप दास महाराज( हनुमानगढ़ ) ने किया, कथा के यजमान नीमकाथाना के अजय अग्रवाल (दाल मिल) वाले रहे। 24 जुलाई को प्रातः 7:15 भगवान श्री जगन्नाथ के आगमन पर स्वागत होगा । इसके बाद 11:15 बजे नवीन पोशाक अर्पण एवं छप्पनभोग निवेदन किया जाएगा तथा
1:15 बजे से (56) छप्पन भोग प्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा। दोपहर 2:15 बजे भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलदेव एवं महारानी सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।
रथ यात्रा इस्कॉन सेंटर संकट मोचन बालाजी से आरंभ होकर श्याम मंदिर रोड़,भूदोंली रोड़,खेतड़ी मोड़, कपिल हॉस्पिटल शाहपुरा रोड़ ,कपिल मंडी ,सुभाष मंडी होते हुए वापस इस्कॉन सेंटर पहुंचेगी।
पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन ,कीर्तन ,हरि नाम संकीर्तन ,और पुष्प वर्षा के साथ भगवान का स्वागत करेंगे।
रथ यात्रा के समापन के बाद श्याम 7:30 बजे अग्रवाल भवन पुराना बाजार में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस्काॅन मंदिर परिवार नीमकाथाना ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद और भगवान श्री जगन्नाथ जी कि असीम कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।
श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर्व पर आयोजकों द्वारा पहुंचे गणमान्य लोगों, पत्रकारों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया, साथ ही कथावाचक महाराज ने सभी नसे अन्य विकारों से दूर रहने के लिए भक्तों को संदेश दिया, महा आरती के बाद कथा समापन की गई। भारी संख्या में महिलाएं पुरुष अग्रवाल भवन में मौजूद रहकर कथा का श्रवण करते दिखाई पड़े। सभी को फल मिठाइयों का प्रसाद दिया गया सभी ने भव्य निकलने वाली रथ यात्रा में भाग लेने का उत्साह दिखाया।