नीमकाथाना एसीजेएम कोर्ट के सहायक निदेशक अभियोजन एसीबी ट्रैप में गिरफ्तार*
By Goapl Gupta ·
25 Jul 2026 ·
43 views
*नीमकाथाना एसीजेएम कोर्ट के सहायक निदेशक अभियोजन एसीबी ट्रैप में गिरफ्तार*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
सीकर एसीबी ने कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर में ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी पर परिवादी से कुल ₹3 लाख रिश्वत मांगने का आरोप है।
बेटे के केस में गंभीर धाराएं हटाने और अभियोजन कमजोर करने की एवज में मांगी थी रिश्वत।
रेलवे स्टेशन जयपुर के पास ट्रैप कार्रवाई में रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तारी हुई।
एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।