राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन-
By Goapl Gupta ·
25 Jul 2026 ·
87 views
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन-
जयपुर। नव पंख संस्थान, जयपुर एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि,नव पंख संस्थान, जयपुर से डॉ. कीर्ति शेखावत (पूर्व प्राचार्य, जयपुर कॉलेज) एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ. उमा प्रधान (पूर्व उपनिदेशक, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर) व डॉ गीता जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में लगभग 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा 100 से अधिक पौधों का वितरण छात्राओं के मध्य किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. रेणुका राठौड़, डॉ. विकास यादव, सहित समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा तथा इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पंकज कुमारी व स्काउट लीडर संगीता धोजक के निर्देशन एवं देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। अतिथियों ने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।