नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस महकमें द्वारा विशेष प्रबंध पुलिस बल रहेगा तैनात, महत्वपूर्ण स्थान पर रहेगी नाकाबंदी
By Goapl Gupta ·
31 Dec 2025 ·
16 views
नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस महकमें द्वारा विशेष प्रबंध
पुलिस बल रहेगा तैनात, महत्वपूर्ण स्थान पर रहेगी नाकाबंदी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटको की भरमार को देखते हुए और नव वर्ष के भव्य आयोजन के मध्येनजर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन को राहत पहुंचाने के दृष्टिकोण से कमर कस ली है।
उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बताया कि कल 31 दिसम्बर 2025 को उदयपुर शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर विभिन्न होटल, वाटिकाओ, गार्डन, रिसोर्ट इत्यादि में नववर्ष आयोजन के दौरान अत्यधिक भीड-भाड़ होने की संभावना होने से शहर में विशेष पुलिस प्रबन्ध किये है। जिसके अन्तर्गत शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबन्दी की जावेगी। जिसमें ब्रेथएनालाईजर से चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों व तेज गति से वाहन चलाने वालो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जावेगी। शहर में असामाजिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु मोबाईल पार्टियां लेडी पैट्रोल टीमे लगाई गई है। यातायात के सुगम संचालन हेतु अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। काला किवाड, देवाली, फतहसागर, रानी रोड व शहर में मोटरसाईकिलों को तेजगति से चलाकर स्टंट करवाने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी ।
अवैध शराब की बिकी करने वाले व रात्रि 08:00 पी.एम. के बाद शराब की बिकी करने वाले लाईसेंसधारी/ गैर लाईसेंसधारी दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किये जायेंगे। इनके अलावा शहर में गठित की गई मोबाईल पार्टियों द्वारा जगह-जगह आकस्मिक चैकिंग कर अवैध गतिविधियों पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा राज्य सरकार द्वारा ध्वनि प्रसारण यंत्रो के उपयोग के संबध में जारी प्रतिबंधो की पालना करवायी जावेगी। नववर्ष की पार्टियों में अवैध शराब, नशीले पदार्थ परोसने वालो हॉटल/रिसोर्ट मालिक/प्रबंधक व पार्टी में उपस्थित व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। आमजन से अपील है कि अशान्ति फैलाने वाले तत्वों की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रूम को दे। ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिये वन-वे किया गया है जो निम्न प्रकार है:-
01. पटेल सर्कल से चारपहिया/तीन पहिया वाहन किशनपोल, गवर्नमेन्ट प्रेस, पाला गणेशजी की तरफ प्रवेश निषेध रहेगा।
02. अम्बामाता चौक व ब्रहमपोल गेट से तीन पहिया/चारपहिया वाहन जाडा गणेशजी व चांदपोल की तरफ नही आ सकेंगे।
03. समस्त प्रकार के दुपहिया तीन पहिया, चारपहिया वाहन अरावली वाटिका व अम्बावगढ होते हुये जाटवाडी/नई पुलिया होते हुये चांदपोल, जाडा गणेशजी, अम्बापोल व ब्रहमपोल, अम्बामाता चौक की तरफ जा सकेंगे। मस्जिद के सामने विकसित नई पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।
04. सिटी पैलेस तक जाने वाले वाहन सुरजपोल चौराहा पुराना सी आर अमृत नमकीन मानहॉटल बर्फ फैक्ट्री गुलाब बाग रोड काला जी गौरा जी रंग निवास से सिटी पैलेस की तरफ जा सकेगें।
05. सिटी पैलेस से बाहर आने वाले वाहन दुध तलाई से पाला गणेश जी किशनपोल पटेल सर्कल की तरफ जा सकेगें।
पुराना सी आर 06. दुपहिया व तीन पहिया वाहन सुरजपोल चौराहा अमृत नमकीन मान हॉटल बर्फ फैक्ट्री गुलाब बाग रोड काला जी गौरा जी रंग निवास से पर्यटन थाना से जगदीश चौक से बडी पोल की तरफ जा सकेगें व इनकी निकासी जगदीश चौक घंटाघर थाना मोती चौहटटा हरवेन जी का खुर्रा होकर हाथीपोल की तरफ जा सकेगे।
07. हाथीपोल से तीन पहिया चार पहिया वाहन घंटाघर, जगदीश चौक की तरफ नही जा सकेंगे।
08. जगदीश चौक तक जाने वाले वाहन सुरजपोल चौराहा नमकीन मान हॉटल बर्फ फैक्ट्री गुलाब बाग रोड निवास से पर्यटन थाना से जगदीश चौक की तरफ जा सकेगें। पुराना सी आर अमृत काला जी गौरा जी रंग
09. चांदपोल गडिया देवरा जगदीश चौक बडी पोल तक दुपहिया/तीन पहिया वाहन में पर्यटन आ सकेंगे।
10. समस्त प्रकार के दुपहिया/तीन पहिया / हल्के चार पहिया_वाहन फतहसागर काला किवाड से प्रवेश करेंगे एवं झरना टी पोईन्ट होते हुये नीलकंठ की तरफ जा सकेंगे ।
समस्त प्रकार की ट्युरिस्ट बसों का शहर में पारस तिराहा, आर के चोराहा व प्रतापनगर से शहर में प्रवेश निषेध है।
11. समस्त प्रकार की ट्युरिस्ट बसें पारस रेती स्टैण्ड हाडीरानी चौराहा जडाव नर्सरी-हिरणमगरी थाने के सामने से होते हुये सेवाश्रम ठोकर प्रतापनगर शोभागपुरा आरके सर्कल तक आ जा सकेंगे।
उदयपुर शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिये चार पहिया वाहन पार्किंग निम्न प्रकार है:-
सूरजपोल चौराहा के पासः 01. सुरजपोल चौराहा मल्टी लेवल पार्किंग।
02. स्टेट मोटर गेराज आरएमवी रोड पार्किंग।
03. टाउन हॉल नगर निगम अन्डर ग्राउन्ड पार्किंग।
देहली गेट व हाथीपोल के पासः
01. तैया बैया स्कुल के सामने देहली गेट।
02. नाडाखाडा के अन्दर नगर निगम पार्किंग
03. हाथीपोल गेट से झरीया मार्ग के बीच।
जगदीश मन्दिर के समीप पार्किंगः
01. चांदपोल गेट के पास नगर निगम पार्किंग।
02. आसिन्द की हवेली पार्किंग।
सिटी पैलेस के समीप पार्किंगः 01. गुलाब बाग गेट अन्दर रंग निवास के पास।
02. हेमराज जी का अखाडा।
अम्बापोल एवं ब्रह्ममपोल के पासः ब्रह्ममपोल मस्जिद के सामने नगर निगम पार्किंग।
चेटक सर्किल के समीप पार्किंग स्थलः लवकुश स्टेडियम पार्किंग।
फतहसागर के समीप पार्किंग स्थलः 01. फतहसागर पाल पार्किंग।
02. सहेलियो की बाडी के सामने पार्किंग।
03. नीमच माता रोप वे पार्किंग। की सुविधा रहेगी।