ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

समस्त ब्राह्मणों एवं सर्व समाजों के 20 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र मे बंधेंगे

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 8 views
*समस्त ब्राह्मणों एवं सर्व समाजों के 20 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र मे बंधेंगे

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज।

"समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामुहिक विवाह संस्थान" के तपस्वी संत डॉक्टर एच आर पालीवाल के सानिध्य मे आगामी 23 जनवरी बसंत पंचमी पर समस्त ब्राह्मणों एवं सर्व समाज का सामुहिक विवाह उदयपुर में स्थित हिरण मगरी सेक्टर 5 की महावीर वाटिका मे 20 जोड़ों से अधिक जोड़े विवाह सूत्र मे बंधने जा रहे हैं। समिति के संभागीय अध्यक्ष ओम प्रकाश नन्दवाना ने बताया कि संस्थान द्वारा इस बार 12 वे सामुहिक विवाह के आयोजन में उदयपुर संभाग से ब्राह्मणों व सभी जाति समाजों के जोड़े एक दिवसीय आयोजन मे वेदिक मन्त्रों के साथ मेवाडी रीति रिवाजों के तहत दाम्पत्य जीवन में बंधेंगे। समिति के अध्यक्ष महर्षि सारस्वत के अनुसार 12 वे सामुहिक विवाह मे बंधने वाले सभी जोड़ों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, एसडीओ कन्वर्ट 200 वर्गफीट प्लॉट, पेटी वाला बेड, 6 फीट आलमारी, कुर्सिया, ड्रेसिंग टेबल, एक-एक शेरवानी, रसोई बर्तन एवं कई सारे आइटम उपहार स्वरुप दिये जा रहे हे।
इस आयोजन के बारे में पूर्णिमा व्यास व विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि इस 12 वे सामुहिक विवाह की अंतिम बुकिंग 4 जनवरी दोपहर 12 बजे तक रखी गई है। इस आयोजन हेतु प्रशासन से 25 जोड़ों की अनुमति को देखते हुवे आगे की बुकिंग बन्द कर दी जायेगी।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube