ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 56 views
*रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02, 03, 04, 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 25, 28, 31 जनवरी 2026 को (13 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.45 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03, 04, 05, 11, 12, 14, 18, 19, 23, 25, 26, 29 जनवरी 2026 व 01 फरवरी, 2026 को (13 ट्रिप) रींगस से 02.05 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेे अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व
श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

2. गाडी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 03, 04, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29 व 31 जनवरी 2026 को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 03, 04, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29, 31 जनवरी 2026 को (14 ट्रिप) रींगस से 14.55 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला,
मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।


3. गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक (31 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक (31 ट्रिप) भिवानी से प्रतिदिन 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

More News

गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी
सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन -सिंधी समाज में शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित की
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube