ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री देहात दिगंबर जैन चित्तौड़ा समाज सेवा संस्थान के कैलेंडर का विमोचन

By Goapl Gupta · 02 Jan 2026 · 24 views
श्री देहात दिगंबर जैन चित्तौड़ा समाज सेवा संस्थान के कैलेंडर का विमोचन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। श्री देहात दिगंबर जैन चित्तौड़ा समाज सेवा संस्थान के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन शुक्रवार को पहाड़ा स्थित श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर परिसर के देहात भवन में किया गया। प्रवक्ता संजय जैन गुडलिया ने बताया कि कैलेण्डर विमोचन पायड़ा जैन मंदिर में चातुर्मास कर रही आर्यिका नमनश्री माताजी एवं आर्यिका विनयप्रभा माताजी की निश्रा में सकल दिगंबर समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, मुख्य विमोचनकर्ता राजेंद्र कुमार, धनराज गुडलिया एवं समस्त देहात दिगंबर जैन चित्तौड़ा समाज एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने श्री देहात दिगंबर जैन चित्तौड़ा समाज सेवा संस्थान के वर्ष 2026 के कैलेण्डर का विमोचन किया। अध्यक्ष राजेश परतियोत ने बताया कि समाज के कैलेंडर में जैन समाज के सदस्यों नम्बर व सहित अन्य जानकारी व जैन तिथि दर्पण, पंचांग सहित कई प्रकार की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्ष राजेश परतियोत ने किया तथा आभार महामंत्री भंवरलाल सिंयावत ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर परम संरक्षक सुंदरलाल नवाणिया, समाज सेठ धनराज सकावत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुशील नवाणिया, महामंत्री विजय गुडलिया, महिला मंडल अध्यक्ष डॉ प्रियंका राणावत, महामंत्री प्रिया चिबोडिय़ा, मुख्य संयोजिका सपना परतियोत सहित समाज के सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube