जैन समाज के गौरव जे. के. जैन द्वारा प्रथम चाल चलकर टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
By Goapl Gupta ·
03 Jan 2026 ·
32 views
*जैन समाज के गौरव जे. के. जैन द्वारा प्रथम चाल चलकर टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! हाल ही में स्थानीय
3rd Jaipur Chess Club Rapid Chess Tournament 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निर्माण नगर, जयपुर में किया गया।
टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैन समाज के गौरव जे. के. जैन साहब अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे तथा टूर्नामेंट का अवलोकन किया।
जे. के. जैन साहब ने इंटरनेशनल चैंपियन तीशा ब्याडवाल के साथ प्रथम चाल चलकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
अपने उद्बोधन में जे. के. जैन साहब ने कहा कि
“राजस्थान में शतरंज खेल निरंतर प्रगति कर रहा है। जयपुर चेस क्लब द्वारा इस प्रकार के उत्कृष्ट, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित टूर्नामेंट का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। शतरंज एक बौद्धिक, रणनीतिक एवं श्रेष्ठ खेल है, जिसे मैं स्वयं भी अत्यंत पसंद करता हूँ।”
उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी शतरंज के विकास हेतु जहाँ भी संभव होगा, वे एवं उनकी पूरी टीम हर प्रकार का सहयोग प्रदान करेंगे।
जेडीसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 41 प्रतिभागी इंटरनेशनल रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं, जो जयपुर में शतरंज के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।
कार्यक्रम में जेडीसीए के संयुक्त सचिव आदरणीय नीतुल खरे जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जे.के. जैन साहब की पूरी टीम ने भी टूर्नामेंट की सराहना की एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन से जयपुर चेस क्लब के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।