योग स्पोर्ट्स चैंपियन शिप में कोच एवं राष्ट्रीय योगासन रेफरी के रूप में प्रतिभाग किया
By Goapl Gupta ·
03 Jan 2026 ·
66 views
योग स्पोर्ट्स चैंपियन शिप में कोच एवं राष्ट्रीय योगासन रेफरी के रूप में प्रतिभाग किया
उदयपुर।
उदयपुर निवासी डॉ. दिवाकर सिंह (सह प्राध्यापक-जीव रसायन, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या) एवं डॉ. ऋतु मेहता (फैकेल्टी-अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, उदयपुर) ने 50वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के कोच एवं राष्ट्रीय योगासन रेफरी के रूप में रांची, झारखंड में 27 से 30 दिसंबर 2025 तक प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 34 राज्यों से 900 योग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. दिवाकर सिंह एवं डॉ. ऋतु मेहता को उनके योग के क्षेत्र में योगदान के लिए योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। उदयपुर के महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर विद्यालय से दो छात्रों पूर्णेश सिंह एवं जिज्ञांश सिंह, जो राज्य स्तर पर रजत पदक विजेता रहे, ने उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय योग स्पर्धा में भाग लिया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया एवं 6 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को एशियन योगा चैंपियनशिप, जो कि दुबई में प्रस्तावित है, में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र एवं सचिव आचार्य भीम ने टीम को बधाई दीं।