ठंड से राहत की पहल: आसपुर देवसरा तृतीय के जिला पंचायत प्रत्याशी चंदन सिंह पटेल ने पट्टी में जलवाया अलाव
By Goapl Gupta ·
06 Jan 2026 ·
30 views
ठंड से राहत की पहल: आसपुर देवसरा तृतीय के जिला पंचायत प्रत्याशी चंदन सिंह पटेल ने पट्टी में जलवाया अलाव
सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी
शीतलहर के बीच आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में आसपुर देवसरा तृतीय से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी चंदन सिंह पटेल ने मानवीय पहल करते हुए पट्टी नगर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में अलाव की व्यवस्था कराई। इस पहल से ठंड से जूझ रहे छात्र-छात्राओं को राहत मिली और उन्होंने प्रत्याशी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोमवार को चंदन सिंह पटेल की ओर से महाविद्यालय परिसर में अलाव जलवाया गया, जहां सुबह और शाम के समय कक्षाओं में आने वाले छात्र-छात्राओं को ठंड से निजात मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, कड़ाके की ठंड में इस तरह की व्यवस्था न केवल आवश्यक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है। इससे पहले भी वे सदहा, गौहानी, रेडिगारापुर सहित दर्जन भर स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा चुके हैं। किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ किसानों और नौजवानों के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले चंदन सिंह पटेल क्षेत्र के युवाओं में खासे लोकप्रिय बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल के बीच भी वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर चंदन सिंह पटेल ने कहा, “क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहना और उनकी जरूरतों के अनुसार कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता है। ठंड के इस मौसम में यदि हमारी छोटी-सी पहल किसी को राहत दे सके, तो इससे बड़ी संतुष्टि और कुछ नहीं।”
अलाव की व्यवस्था से न केवल छात्र-छात्राओं को सुविधा मिली, बल्कि ठंड के मौसम में सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी पहल की आवश्यकता पर भी ध्यान गया। महाविद्यालय परिसर में मौजूद लोगों ने इस कदम को सकारात्मक और समयानुकूल बताया।