ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नव वर्ष की धमाकेदार शुरुआत, सिंफनी के सितारों ने आरडी बर्मन को किया याद*

By Goapl Gupta · 06 Jan 2026 · 21 views
*नव वर्ष की धमाकेदार शुरुआत, सिंफनी के सितारों ने आरडी बर्मन को किया याद*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महान संगीतकार आरडी बर्मन की पुण्यतिथि के अवसर पर सिंफनी के सितारों ने आरडी बर्मन साहब के गीतों को गा कर गायक कलाकारों ने अरवाना मॉल स्थित सिंफनी मिनिटोरियम में श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिंफनी मिनिटोरियम के संस्थापक रमेश प्रजापति ने बताया की कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वन्दना द्वारा की गई। 17 गायक कलाकारों ने आरडी बर्मन साहब के गीत गाए जिसमें नूतन वेदी द्वारा हमें और जीने की चाहत ना होती,विजय राजपूत ओ मेरे दिल के चैन,सीपीजैन द्वारा गुलाबी आंखें हेमंत सूर्यवंशी दिलबर मेरे कब तक मुझे और जिधर देखूं तेरी तस्वीर,कमलेश कुमावत तेरे बिना जिंदगी से शिकवा, विनू वैष्णव पिया तू अब तोआजा और दम मारो दम, सुरभि देवपुरा तुझसे नाराज नहीं जिंदगी दो लफ्जों की और प्यार हुआ चुपके से संदीप बंसल एक अजनबी हसीना से कुबेर सहलोत सुहानी चांदनी रातें, रमेश प्रजापति यह जमीन गा रही है, अजय राठौर आने वाला पल जाने वाला है कमल जानेजा ये शाम मस्तानी, सुंदर लाल चौधरी प्यार दीवाना होता है, सुरेंद्र व्यास जाने जा ढूंढता फिर रहा और चिंगारी कोई भड़के, यशवंत पांडे चला जाता हूं किसी की धुन में रानीझा ये मुलाकात एक बहाना है हिम्मत सिंह सिसोदिया यह जो मोहब्बत है आदि गीतों की प्रस्तुती दी।

संयोजक विनू वैष्णव एवं चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान के मार्गदर्शक अक्षय अग्रवाल रहे और सिंगर ओफ़ द डे का अवार्ड सुरभि देवपुरा ने जीता।
कार्यक्रम का मंच संचालन सी पी जैन ने किया और अन्त में रमेश प्रजापति के धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube