ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हिन्दुस्तान जिं़क के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटकांे की पसंद

By Goapl Gupta · 07 Jan 2026 · 27 views
हिन्दुस्तान जिं़क के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटकांे की पसंद

10 दिनों में हुई 4.99 लाख की बिक्री, उठोरी से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश



उदयपुर । हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड ने उदयपुर की फतहसागर पाल पर आयोजित फ्लावर शो में अपनी प्रमुख सीएसआर पहल, सखी, माइक्रो-एंटरप्राइज और समाधान का शानदार प्रदर्शन किया। 10 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में ग्रामीण महिलाओं के कौशल और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों ने पर्यटकों और उदयपुराइट्स का दिल जीत लिया।
ग्रामीण शिल्प और उत्पादों की प्रदर्शनी में उपाया ब्रांड के तहत अजरख प्रिंट की एक विस्तृत रेंज प्रस्तुत की गई, जिसमें महिलाओं व पुरुषों के परिधानों के साथ-साथ लैपटॉप बैग, कुशन कवर, डॉक्यूमेंट होल्डर और कोस्टर जैसे आधुनिक एक्सेसरीज शामिल थे। इसके अतिरिक्त, दायची के शुद्ध मसाले, दालें, अचार व नमकीन और गायम पहल के तहत पारंपरिक बिलोना घी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। जिसके परिणामस्वरूप कुल 4.99 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई। इन 10 दिनों के दौरान स्टॉल पर 2 लाख से अधिक लोगों की आवाजाही रही।

सीखने और मनोरंजन का संगम प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण यहाँ बनाया गया एंगेजमेंट जोन था। जहाँ 5 हजसा से अधिक लोगों ने स्वयं ब्लॉक प्रिंटिंग और बिलोना घी बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया का अनुभव लिया। साथ ही, सखी उठोरी समूह की सदस्यों द्वारा दो दिनों तक मंचित किए गए नुक्कड़ नाटकों ने सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

हिन्दुस्तान जिं़क अपनी इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा के बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube