सूर्य नगरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से एक यात्री से 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 99 अंग्रेजी शराब के पव्वे जप्त किए।
By Goapl Gupta ·
09 Jan 2026 ·
14 views
*मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सफल कार्यवाही*****
मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आफ और जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सूर्य नगरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से एक यात्री से 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 99 अंग्रेजी शराब के पव्वे जप्त किए।
सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में शराब तस्कर दो बैग में छुपा कर जोधपुर से सूरत उक्त शराब ले जा रहा था।
जीआरपी थाना अधिकारी हेमराज ने बताया कि जीआरपी आरपीएफ की टीम द्वारा जोधपुर ग्रामीण के नदिया खुर्द निवासी शराब तस्कर मनीष पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया।
जीआरपी द्वारा आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों से जीआरपी गहन पूछताछ में जुटी है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत