ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) 2025 -उत्तर पश्चिम रेलवे को 03 शील्ड और 05 व्यक्तिगत पुरस्कार*

By Goapl Gupta · 09 Jan 2026 · 38 views
*अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) 2025 -उत्तर पश्चिम रेलवे को 03 शील्ड और 05 व्यक्तिगत पुरस्कार*

श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा 9 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह (राष्ट्रीय) -2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न जोनल रेलवे को शील्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को 03 शील्ड साथ ही 02 अधिकारियों एवं 03 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा शुक्रवार, 9 जनवरी, 2026 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को महाप्रबन्धक श्री अमिताभ, अपर महाप्रबन्धक श्री अशोक माहेश्वरी, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री आर.के मूंदडा तथा मंडल रेल प्रबन्धक-अजमेर श्री राजू भूतडा के प्रतिनिधित्व में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड, वैगन मेंटेनेंस शील्ड एवं रनिंग रूम शील्ड ( आबू रोड रनिंग रूम) प्रदान की गई। साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे की श्रीमती मेघा गोदारा देव-उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, सुश्री मोनिका यादव-मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री शिवलाल जयसिंह पुरोहित-सीनियर सेक्शन इंजीनियर, श्री ओंकार-कांस्टेबल एवं श्री मुबारिक हुसैन मंसूरी-लोको पायलट को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त राष्ट्रीय शील्डों की प्राप्ति उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल नेतृत्व, विभागाध्यक्षों के प्रभावी मार्गदर्शन तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क का प्रत्यक्ष परिणाम है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए इन उपलब्धियों को साकार किया है।
?si=aIxNa8nhZSChuvPU

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube