चूरू में एक महिला कांस्टेबल ने थाना अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया*
By Goapl Gupta ·
10 Jan 2026 ·
27 views
*चूरू में एक महिला कांस्टेबल ने थाना अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया****
राजस्थान के चूरू में एक महिला कांस्टेबल ने पूर्व थाना अधिकारी समेत 3 पुलिसकर्मी व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध होटल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है ।
पीड़िता वर्तमान में गैर हाजरी एवं आपराधिक मामलों में सलींगत्ता के आरोप में पिछले दो माह से निलंबित चल रही है । महिला कांस्टेबल ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके साथ दूष्करम की शुरुआत हुई ।
जो 2025 तक जारी रही ,आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने उनको डराया, धमकाया तथा शारीरिक शोषण किया ।इसमें तत्कालीन थाना अधिकारी ने घर बुलाकर, तो बाकी आरोपियों ने ड्यूटी के बहाने कई बार होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सहने के बाद उसने करीब दो सप्ताह पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के समक्ष पेश होकर लिखित परिवाद सौंपा।एसएसपी के निर्देश पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की आंतरिक जांच कराई, और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसी दिन पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया । इसके बाद सिधमुख पुलिस थाने में आरोपी थाना अधिकारी सुभाष कांस्टेबल रविंद्र जयवीर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सिद्धमुख के थाना अधिकारी इमरान खान ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है ,कि कुछ साल पहले जब वह सरदारशहर पुलिस थाने में तैनात थी । तब चारों आरोपियों ने उसके साथ इस दुष्कर्म किया गया इस घटना के समय उप निरीक्षक सुभाष सरदारशहर के थाना अधिकारी थे ,और दोनों कांस्टेबल भी वही तैनात थे ।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
कोषाध्यक्ष, राजस्थान