ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नगर परिषद की लापरवाही के चलते गाय गिरी नाले में।

By Goapl Gupta · 10 Jan 2026 · 38 views
नगर परिषद की लापरवाही के चलते गाय गिरी नाले में।


धौलपुर। शहर में नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के विभिन्न इलाकों में नाले एवं सीवर चैंबर खुले पड़े होने से आमजन और पशुओं की जान को खतरा बना हुआ है। इसी क्रम में ओंडेला रोड पर खुले नाले में एक गाय गिरकर कीचड़ में फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला। समय रहते किए गए रेस्क्यू से गाय की जान बचाई जा सकी। रेस्क्यू अभियान में धीरू गोयल, नीरज जाट, अजय मावई, सिविल डिफेंस के नव नियुक्त सदस्य सचिन कंसाना, देवेन्द्र सेन, शिवा, योगेश्वर पटेल, पंकज जाट, मोनू सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। घटना ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि खुले नालों एवं सीवर चैंबरों को शीघ्र ढकवाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube