ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सहकारिता के आला अधिकारियों ने किया भंडार विजिट भंडार के नवाचार बाइक ऑन रेट सेवा की प्रशंसा की राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशें की 2 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आए थे अधिकारी

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 37 views
सहकारिता के आला अधिकारियों ने किया भंडार विजिट
भंडार के नवाचार बाइक ऑन रेट सेवा की प्रशंसा की
राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशें की 2 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आए थे अधिकारी


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार के नवाचार को-ऑप राइड, बाइक ऑन रेंट सेवा की सहकारिता के केंद्र और राज्य के आला अधिकारियों ने जमकर प्रशंसा की। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आए इन अधिकारियों ने सहकारिता भंडार के बाइक ऑन रेंट केंद्र का अवलोकन किया और इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। राजस्थान मे पहली बार उदयपुर भण्डार द्वारा किये गये इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र मे एक अनुकरणीय कार्य बताया।

भंडार महाप्रबंधक डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि उदयपुर मे सहकार से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाने के लिये आयोजित राज्यों केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय की दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय संयुक्त सचिव सिद्वार्थ जैन, अतिरिक्त सचिव सहकारिता मंत्रालय पंकज कुमार बंसल, एवं प्रदेश की सहकारिता सचिव एवं रजिस्ट्रार आनन्दी सहित अन्य अधिकारी उदयपुर आए। इस दौरान उन्होंने सहकारी उपभोक्ता भंडार का विजिट किया और भंडार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने सुझाव भी दिए।
डॉ. प्रमोद कुमार ने सुपरमार्केट के सभी उत्पादो की जानकारी दी एवं नयी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने अवगत कराया कि उदयपुर भण्डार की ओर से राज्य सरकार की योजना के तहत मोटा अनाज (श्री अन्न) के 12 आउटलेट संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितिया गुंजन चौबे, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी सहकारी समितिया आशुतोष भट्ट एवं विभाग के सभी अधिकारी एवं भण्डार कर्मचारी मोजुद थे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube