ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

25वीं राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 36 views
25वीं राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया लक्ष्मणगढ़। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में एनएसएस एवं रोजगार परामर्श केंद्र के सामूहिक तत्वाधान में विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं तार्किक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25वीं राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 महाविद्यालयों से कुल 35 विभिन्न संकायों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सदन की राय में " वर्तमान में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से युवाओं में संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है" विषय पर पक्ष–विपक्ष में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तार्किक तर्क, विषय की गहराई तथा प्रभावशाली कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा शैली, प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। जिसमें पक्ष में प्रथम स्थान पर गिन्नी देवी सत्यनारायण शेखसरिया महिला महाविद्यालय चिड़ावा की छात्रा अंबिका शर्मा, द्वितीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय, सुजानगढ़ की योगिता ढूकिया एवं तृतीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय लाडनूं की छात्रा शबनम बानो रही। जबकि विपक्ष में प्रथम स्थान मरुधरा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बासनी के छात्र सुनील कुमार गुर्जर, द्वितीय स्थान पर शेखावाटी महाविद्यालय लोसल के दीपेंद्र कुमार एवं तृतीय स्थान पर श्री रघुनाथ बालिका महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ की छात्रा दीपिका प्रजापत रही।
महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को सुदृढ़ बनाती हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की
महत्वपूर्ण भूमिका राष्ट्रीय स्तर के डिबेटर रहे एडवोकेट श्री ओम प्रकाश वर्मा तथा श्री प्रवीण वर्मा द्वारा निभाई गई।इस अवसर पर प्राचार्य डा एन एस नाथावत, संस्था सचिव श्री आशकरण शर्मा, प्रशासक श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनन्द शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एन एस एस इकाई द्वितीय प्रभारी श्री
घनश्याम वर्मा, रोजगार कार्यालय प्रभारी श्री महेश कुमार अग्रवाल, श्री नरेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ साथ छात्र छात्राएं मौजूद रहे। सभी विजेताओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर पुरस्कार प्रदान किए जाएगे।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube