पतंगों का दंगल बना आनंदोत्सव – विद्याश्रम में स्काई फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन
By Goapl Gupta ·
11 Jan 2026 ·
45 views
पतंगों का दंगल बना आनंदोत्सव – विद्याश्रम में स्काई फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन
कोटा /उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में रविवार को “स्काई फेस्ट 2026 – पतंगों का दंगल” का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी पतंगों से आकाश में एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। इस विशेष आयोजन का शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर राघव अग्रवाल, एकेडमिक डायरेक्टर आयुषी अग्रवाल, प्रधानाचार्य शैलेंद्र पोरवाल एवं स्कूल मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिवारजन एवं मित्र भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर पतंगबाजी का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कौशल और उत्साह से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पर्व साहनी को “पतंग बाज” का खिताब दिया गया। द्वितीय स्थान पर जतिन पटेल रहे। सबसे कम उम्र के प्रतिभागी नीरव, सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी आवेश बोधवानी, सबसे पहले पहुँचने वाले प्रतिभागी नैतिक मीना तथा सबसे लंबी दूरी की पतंग उड़ाने वाले अनिरुद्ध कुमावत को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्रेसिडेंट हसमुख भाई पटेल एवं सचिव अरविंद भाई पटेल द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्य शैलेंद्र पोरवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।