ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेवाड़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन, कपिल टांक बने अध्यक्ष

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 14 views
मेवाड़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन, कपिल टांक बने अध्यक्ष

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। मेवाड़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ उदयपुर (आईपीएफ) की हाल ही में संपन्न हुई बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव किया गया। इसमें खेल जगत से जुड़ी जानी-मानी शख्सियत कपिल टांक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।
बैठक में एसोसिएशन की मजबूती के लिए कई सारे निर्णय लिए गए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई। कार्यकारिणी में सचिव पद पर ओमप्रकाश मेघवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुरील को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कपिल टांक ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य उदयपुर के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ ही राज्य स्तर पर बेहतर मंच प्रदान करना है। उदयपुर में कई सारी प्रतिभाएं हैं जिनको एसोसिएशन के साथ जोड कर मंच प्रदान किया जाएगा। सचिव ओमप्रकाश मेघवाल और कोषाध्यक्ष पंकज कुरील ने भी खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस नियुक्ति पर उदयपुर के खेल प्रेमियों और विभिन्न खेल संघों ने हर्ष व्यक्त किया है और पूरी टीम को उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube