ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में रविवार को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 31 views
श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में रविवार को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एन.एस. नाथावत ने बताया कि श्रीमती कमला देवी भगवानदास तोदी स्मृति राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का विषय भारत में AI क्रांति (कृत्रिम बुद्धिमता) "अवसर, चुनौतियां एवं समाधान" था। जिसमे सीकर, चूरू, झुंझुनू, रतनगढ़, लाडनूं, नवलगढ़, सुजानगढ़ तथा लक्ष्मणगढ़ के विभिन्न 18 महाविद्यालयों के कुल 116 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के रूप में क्रमशः 11000, 7100 व 5100 रूपए तथा वरीयता सूची के अनुसार 20 प्रतिभागियों को 500 रुपए नगद सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक महेश कुमार अग्रवाल व सहसंयोजक मनीष देव मील के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें (ले.) डॉ नरेश कुमार वर्मा, श्री घनश्याम वर्मा, डॉ पवन कुमार निर्वाण, मोहम्मद फारुक, श्री लक्ष्मण राम मेहरा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर शिविर 16 से *राजस्थान प्रदेश से 250 से अधिक युवा लेंगे प्रेसिडेंट अवॉर्ड का प्रशिक्षण*
विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव एवं उपकरणों के रख रखाव एवं उर्जा की बचत के बारे में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया।
विद्युत से सुरक्षा के उपाय बताए
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया* *उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ रहे मुख्य अतिथि*
समाजसेवी सुधीर माथुर ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन*
शाखा प्रबंधक ने किया पदभार ग्रहण
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube