ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नन्हे बच्चों के पैरों में अपने हाथों से जूते पहनाकर लिया आशीर्वाद, कच्ची बस्तियों में खिल उठे चेहरे*

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 34 views
*मलमास में मानवता की मिसाल बना लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का सेवा कार्य*

*नन्हे बच्चों के पैरों में अपने हाथों से जूते पहनाकर लिया आशीर्वाद, कच्ची बस्तियों में खिल उठे चेहरे*

लक्ष्मणगढ़। मलमास के पावन अवसर पर रविवार 11 जनवरी 2025 को लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ द्वारा मानव सेवा की एक अनुपम मिसाल प्रस्तुत की गई। इस भीषण शीत लहर में ट्रस्ट ने “अपनों के साथ – अपनों की सेवा” की भावना को चरितार्थ करते हुए कच्ची बस्तियों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों व नन्हे-मुन्ने बच्चों को राहत सामग्री वितरित की।

*इस सेवा कार्य में शिव रतन ढंण्ढ द्वारा प्रदत्त गर्म जूते, ऊनी जुराबें, स्वेटर, बच्चों के कपड़े, एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि वितरण मात्र औपचारिक न होकर, ट्रस्ट के संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नन्हे बच्चों के पैरों में स्वयं अपने हाथों से जूते पहनाए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।*

*गर्म जूते और जुराब पहनते ही बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान खिली, वह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था। कुछ छोटे बच्चे तो सिटी बजने वाले जूते पहनकर खुशी से नाचने लगे, बार-बार अपने पांव जमीन पर पटककर आवाज निकालते और आनंदित होते नजर आए। इस मानवीय सेवा ने ठंड से कांपती बस्तियों में खुशियों की गर्माहट भर दी।*

यह सेवाभावी कार्यक्रम ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, गिरधारी लाल जाजोदिया एवं ठेकेदार फूलचंद बागोरिया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि ठेकेदार फूलचंद बागोरिया ने अपने उद्बोधन में ट्रस्ट की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि*
*“सच्ची सेवा तो इन्हीं कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों तक राहत पहुँचाने में है। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट बार-बार स्वेटर, कंबल, जूते, जुराब एवं भोजन जैसी राहत सामग्री देकर इनके जीवन में आशा की किरण जगा रहा है। यह वास्तव में साधुवाद के योग्य कार्य है।”*

*वहीं ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी ने ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मलमास के इस पावन समय में शिवरतन ढंण्ढ के सहयोग से जूते, जुराब एवं गर्म कपड़ों का वितरण कर जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि*
*“नर को नारायण मानकर की गई सेवा ही सच्ची सेवा है।”*

इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले सभी परिवारों के चेहरे प्रसन्नता से दमक उठे। बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने ट्रस्ट के सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिल से आशीर्वाद दिया।

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या किसी भी खुशी के अवसर पर अपनी खुशियाँ कच्ची बस्तियों में रह रहे अपने भाइयों के साथ साझा करें, ताकि उन्हें भी बराबरी और अपनत्व का एहसास हो।

*साथ ही मकर संक्रांति पर महिलाओं द्वारा दी जाने वाली 14-14 वस्तुओं को अपने परिवार तक सीमित न रखकर जरूरतमंदों में वितरित करने का आग्रह किया गया।*

इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, बीजू कुमावत, महेश कुमावत, लोकित दईया, रोहित दईया, विवेक तंवर, विष्णु बागड़ी सहित ट्रस्ट के अनेक संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लक्ष्मणगढ़ नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

निःसंदेह यह कार्यक्रम मानवता, करुणा और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर समाज को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube