ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सांस्कृतिक महोत्सव सुर झंकार सम्पन्न

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 16 views
सांस्कृतिक महोत्सव सुर झंकार सम्पन्न
आरएनटी क्लब सिंगिंग स्टार बने पवन कुमार दानाध्यक्ष

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवं राजस्थान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आरएनटी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक महोत्सव सुर झंकार आरएनटी सभागार में आयोजित किया गया। आरएनए उदयपुर के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के म्यूजिक के प्रोफेसर डॉ हितेश गंधर्व एवं मनोज गंधर्व एवं डॉ शिवांगी ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विपिन माथुर , आरएमसीटीए के सचिव डॉ तरुण रहलोत थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश पालीवाल ,शारदा गरासिया , सीपी वेद, संरक्षक रमेश मीणा, पुलिस इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह थे। सुर झंकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी । मुख्य अतिथि डॉ विपिन माथुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। मनोज गंधर्व ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आपरेशन थियेटर में डाक्टर के हाथ में ऑपरेशन के औजार होते हैं, वहीं नर्सेज के हाथ में इंजेक्शन नज़र आता है परन्तु इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गाने पेश कर यह साबित कर दिया की एक व्यक्ति में कई सारे हुनर होते हैं। रंजना मेघवाल ने शानदार डांस किया। वही नन्ही बालिका निविधा आमेटा ने बहुत ही खूबसूरत करतब दिखाए।जिसकी सभी ने खूब सराहना की। प्रतियोगिता में आरएनटी क्लब सिंगिंग स्टार( प्रथम पुरस्कार) बने जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष। द्वितीय पुरस्कार डॉ विजय राजक व तृतीय पुरस्कार हेमंत आमेटा एवं योगेश उपाध्याय को मिला। सांत्वना पुरस्कार निवेधा आमेटा, डॉ सुनील साहू, डॉ तरुण रहलोत, डॉ गोपाल बुनकर, गजेन्द्र वर्मा, डॉ राजीव व बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिश चौबीसा व संतोष परमार ने किया। कार्यक्रम में नारायण सिंह राठौड़, रमेश पंजाबी, राजेंद्र जोशी, डॉ पंकज पारीक, पंकज जैन, ओम प्रकाश कुर्डिया, अब्दुल रशीद, बंसीलाल, राजेश चौधरी, सुरेंद्र खटीक सहित सैकड़ो चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube