ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

केशव राय पाटन का पापड़ी गांव विकास से वंचित,बरसात से रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीण***

By Goapl Gupta · 12 Jan 2026 · 12 views
*केशव राय पाटन का पापड़ी गांव विकास से वंचित,बरसात से रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीण***
हाई लेवल ब्रिज की मांग पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी हुई है। पापड़ी सहित आसपास के करीब 12 गांव के ग्रामीणों को हर वर्ष बरसात के मौसम में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे नालों में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है ,जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है की पापड़ी रेलवे नाला का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है इसके बावजूद आज तक धरातल पर कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हुआ। बरसात के समय यह रेलवे नाला हादसों का कारण बन जाता है ।
पानी के तेज बहाव में लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर करना पड़ता है कई बार छोटे-बड़े हादसे से भी हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी हाई लेवल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए होने वाले मतदान का पूरे 12 गांव के लोगों द्वारा बहिष्कार किया जाएगा।
ग्रामीण लेखराज मीणा ने कहा, कि सरकारी वर्षों से आधे अधूरे वादे करती आ रही है। हर बार आश्वासन तो दिए जाते हैं ।लेकिन विकास कार्य केवल कागजो तक ही सीमित रह जाते हैं, धरातल पर नहीं दिखता। हमारे गांव विकास के बिना अधूरे हैं।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube