ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

150 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में अश्विनी बाजार व्यापार संघ का वार्षिक आयोजन सम्पन्न

By Goapl Gupta · 12 Jan 2026 · 24 views
150 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में अश्विनी बाजार व्यापार संघ का वार्षिक आयोजन सम्पन्न

उदयपुर। शहर के अश्विनी बाजार व्यापार संघ की ओर से वर्ष 2026 का वार्षिक स्नेह मिलन एवं आमसभा होटल अमर पैलेस में आयोजित की गई। शहर के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में शामिल अश्विनी बाजार व्यापार संघ के इस आयोजन में 150 से अधिक व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री हरीश राजानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और डिप्टी एसपी राजेश यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य जयेश चंपावत ने की।
संघ अध्यक्ष जयेश चंपावत ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह स्नेह मिलन और आमसभा व्यापारियों के आपसी सौहार्द, सहयोग और संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि संघ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है।
आमसभा के दौरान व्यापारियों ने बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे। विशेष रूप से रविवार को लगने वाले अवैध बाजार को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई, जिस पर प्रशासन के साथ समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने भी अपनी बात रखते हुए व्यापारियों को व्यापार की तकनीकों में आधुनिक युग के अनुसार बदलाव करने की जरूरत बताई और ऑनलाइन व्यापार के ट्रेडिशन को अपनाने की बात बताई साथ व्यापार संघ को भी ऑनलाइन व्यापार की कार्यशाला रखकर व्यापारियों को ट्रेनिंग देने की सलाह दी
कार्यक्रम का संचालन संघ सचिव अनीश मियांजी ने किया। समापन अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल मेहता ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष विनोद करणपुरिया ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश कर सालभर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हाथीपोल व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक परिहार, उदयपुर केरोसिन होलसेल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सुराणा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रचार प्रसार मंत्री राकेश जैन भी मौजूद रहे। राकेश जैन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रकाशित होने वाली टेलीफोन डायरेक्टरी के बारे में भी सभी को जानकारी दी।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube