ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन*

By Goapl Gupta · 13 Jan 2026 · 15 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन*

उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय जयपुर में दिनांक 13 जनवरी 2026 को लंबित न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा लंबित प्रकरणो की संख्या अधिक होने पर चिंता व्यक्त करते हुऐ इनमें कमी लाये जाने पर जोर दिया।
श्री माहेश्वरी ने लंबित अवमानना एवं अनुपालना प्रकरणो की संख्या में कमी होने पर संतोष व्यक्त करते हुऐ लंबित सभी प्रकरणो का निस्तारण एक तय सीमा में किये जाने हेतु निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा न्यायिक प्रकरणों का डेटा बेस निरन्तर अपडेट करने पर बल दिया ताकि समय-समय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा प्रभावी रूप से की जा सके।

बैठक में उप महाप्रबंधक (विधि), प्रतुल सारोलिया द्वारा सभी मंडलो / युनिटो के लंबित अनुपालन, अवमानना प्रकरणो की समीक्षा की तथा इनका निस्तारण समय पर किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये।

समीक्षा बैठक के अन्त में अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी ने निर्माण विभाग के श्री बी. आर. जाट एवं जोधपपुर मण्डल के श्री भगवती प्रसाद यादव को नवम्बर एवं दिसम्बर 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक के रूप में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं 2000 रूपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube