ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शक्तिनगर में लाललोई मनाई

By Goapl Gupta · 14 Jan 2026 · 18 views
शक्तिनगर में लाललोई मनाई

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सिन्धी युवाज सोसायटी द्वारा मंगलवार को उदयपुर के शक्तिनगर स्थित तुलसी चौराहा, बिलोचिस्तान भवन के बाहर लाललोई पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवा और बुजुर्गों ने एक साथ भक्तिमय संगीत पर आनंद लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बने।
सिन्धी युवाज के विजय आहुजा ने बताया कि इस पर्व के अवसर पर पण्डित मणिशंकर पंडया के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। रात्रि 8:30 बजे मुख्य अतिथि पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष प्रताप रॉय चुघ, पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत के गुरुमुख कस्तूरी एवं अन्य पंचायती पदाधिकारी गण के द्वारा दीप जलाकर और अम्नि प्रज्ज्वलित कर लाललोई पर्व का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया और समाज व देश में सुख-शांति की कामना की।
युवाज के विपिन कालरा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद भी वितरित किए गए इस अवसर पर उपस्थित सभी नवदम्पत्तियों और भक्तों ने लाललोई के फेरे लगाकर मन्नत मांगी और आशीर्वाद लिया।

युवाज के शैलेश कटारिया ने बताया कि इस आयोजन में एक विशेष ध्यान पर्यावरण संरक्षण पर भी दिया गया था, ताकि इस पारंपरिक उत्सव के साथ पर्यावरण की भी रक्षा हो सके। इस अवसर पर सिंधी भजनों की प्रस्तुति से भक्ति का माहौल हो गया।

कार्यक्रम की सफलता में भारत खत्री,जितेंद्र कालरा, धर्मेन्द्र सोनी, अभिषेक कालरा, शैलेश कटारिया, कमल तलरेजा, दिपक आदि ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी।

यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव था, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास था। सिन्धी युवाज सोसायटी का यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी सफल रहा और उपस्थित सभी लोगों ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव के रूप में याद किया।
फाग उत्सव

More News

पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का मिलेगा अवसर 21 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय, टाउन हॉल में परिचय वार्ता
लोहार बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की महिला जिला अध्यक्ष*
भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube