ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एमपीयूएटी का बहुरंगी और बहुमुखी कैलेण्डर का विमोचन कैलेंडर किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज: डॉ. प्रताप सिंह

By Goapl Gupta · 14 Jan 2026 · 29 views
एमपीयूएटी का बहुरंगी और बहुमुखी कैलेण्डर का विमोचन
कैलेंडर किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज: डॉ. प्रताप सिंह

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के के अधीन प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रकाशित वर्ष-2026 के बहुरंगी व बहुपयोगी कैलेण्डर का विमोचन कुलगुरू व संरक्षक डॉ. प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलगुरू ने कहा कि यह कैलेंडर न केवल किसानों बल्कि पशुपालकों को भी पूरे वर्ष महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। इस बार का कैलेण्डर अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान समृद्धि को समर्पित है। सच्चाई तो यह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान समृद्धि एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य वैश्विक कृषि में महिलाओं की भूमिका को मान्यता देना और उन्हें सशक्त बनाना है।
प्रसार शिक्षा निदेशक एवं मार्गदर्शक डॉ. आर. एल. सोनी ने बताया कि एमपीयूएटी का कैलेंडर किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें हर महीने खेत में किए जाने वाले काम, फसलों में लगने वाले कीड़े-बीमारियों के बारे में जानकारी है, साथ ही उनका नियंत्रण और रसायनों की मात्रा भी बताई गई है। यह कैलेंडर एमपीयूएटी के अधिनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र यथा बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, उदयपुर द्वितीय व भीलवाड़ा द्वितीय से जुड़े किसानों के लिए बनाया गया है । इसमें उनकी फसलें और कृषि क्रियाओं को ध्यान में रखकर सुझाव दिए गए हैं। मेवाड़ संभाग के किसानों को यह कैलेंडर एक सच्चा मित्र और मार्गदर्शक लगेगा। यह कैलेंडर मेवाड़-वागड़ संभाग के लिए बहुत खास है। इसमें ऋतु अनुसार सब्जियों, फलों और फूलों की बुवाई के बारे में बताया गया है, साथ ही सावधानियां भी दी गई हैं। चूंकि एक अच्छा और सच्चा किसान ही पशुपालक भी होता है। यह कैलेंडर पशुपालकों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसमें गाय-भैंस, बकरी, मुर्गी, भेड़-ऊँट पालन के बारे में बहुमूल्य जानकारियां हैं, ताकि पशुपालक बीमार पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा घर पर ही कर सकें।
संपादक डॉ. योगेश कनोजिया ने बताया कि एमपीयूएटी का कैलेंडर बहुत व्यापक है। इसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस, तीज-त्योहार और अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल हैं जो हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी हैं। एमपीयूएटी का कैलेंडर सच में बहुमुखी है इसमें उन्नत कृषि तकनीकों को सचित्र दिखाया गया है और केन्द्रों की गतिविधियों की रंगीन तस्वीरें भी हैं। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और वे नई तकनीकें अपनाकर अपनी खेती को बेहतर बना सकेंगे। एमपीयूएटी का कैलेंडर वाकई किसानों के लिए एक गाइड है। इसमें महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता ले सकें। यह कैलेंडर किसानों के लिए एक उपयोगी संसाधन है जो उन्हें सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों, उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु अनुकूलन में मदद करेगा में सहायता के लिए एक नियोजित समय सारणी प्रदान करता है। एमपीयूएटी के कैलेंडर को बनाने में डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. एम. के. महला, डॉ. सुनिल जोशी, डॉ. एस.एस. लखावत, डॉ. राजीव बैराठी और श्री बी. एस. झाला का सहयोग रहा है। जिन्होंने किसानों के लिए इस उपयोगी संसाधन को तैयार किया है। कैलेंडर के विमोचन के दौरान माननीय कुलपति डॉ. प्रताप सिंह के अलावा डॉ. आर.एल. सोनी, डॉ. योगेश कनोजिया, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. एम.के.महला, डॉ. लतिका शर्मा, राजीव बैराठी सहित निम्नलिखित सदस्य भी उपस्थित थे।
फाग उत्सव

More News

फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का मिलेगा अवसर 21 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय, टाउन हॉल में परिचय वार्ता
लोहार बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की महिला जिला अध्यक्ष*
भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube