ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भार्गव वाटिका में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन और ध्वजारोहण

By Goapl Gupta · 14 Jan 2026 · 17 views
भार्गव वाटिका में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन और ध्वजारोहण

धौलपुर आज भार्गव वाटिका में सवयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार सुबह 10 बजे भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा की स्थापना की गई । जिसमें शिवा बस्ती वार्ड नं 35 36 और 37 के समाज के लोगों ने शिरकत की । इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई । विशम्भर शर्मा द्वारा हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्या क्या तैयारी की गई हैं उसकी सभी को जानकारी दी गईं। शिवा बस्ती में हो रहे विराट हिन्दू सम्मेलन अध्यक्ष ने बताया कि हमारी बस्ती का सम्मेलन 1 फरवरी को भार्गव वाटिका में आयोजित किया जाएगा यह सम्मेलन सर्व समाज के द्वारा किया जा रहा हैं इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। हमारा मानना है कि विराट हिंदू सम्मेलन से हिंदू जन-जागरण को नई ऊर्जा और चेतना मिलेगी। इसमें सकल हिंदू समाज की व्यापक सहभागिता रहेगी। सचिव राजीव रस्तोगी ने सभी से 1 फरवरी को भार्गव वाटिका परिसर में आयोजित होने वाले इस विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। आज भूमि पूजन में श्याम सुंदर मंगल दिनेश कुमार बंसल पुरुषोत्तम शर्मा मुकेश बंसल जयंत मोदी विमल भार्गव जगदीश सविता मुकेश कुलश्रेष्ठ रामू सुखवीर पंडित शैलेन्द्र मथुरिया राम शर्मा सहित समाज के अन्य बंधु उपस्थित रहें ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube