ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम

By Goapl Gupta · 15 Jan 2026 · 32 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री घनश्याम वर्मा तथा दो विद्यार्थी ऋषिप्रसाद जांगिङ व अजय राज सिंह मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बजट पूर्व संवाद में शामिल हुए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के कुल 70 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निवास पर बजट पूर्व संवाद में शामिल किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री घनश्याम वर्मा, स्वंयसेवक ऋषिप्रसाद जांगिङ तथा एनसीसी कैडेट अजय राज सिंह का उक्त संवाद में शामिल होना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यक्रम अधिकारी व दोनों विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से बजट पूर्व संवाद में विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,सचिव श्री आशकरण शर्मा,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बढते बौद्धिक स्तर पर प्रसन्नता व्यक्त की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube