मुसहर बस्ती में गरीब परिवारों को सोलर लैंप का वितरण*
By Goapl Gupta ·
15 Jan 2026 ·
30 views
*मुसहर बस्ती में गरीब परिवारों को सोलर लैंप का वितरण*
-------------------------------------------------------
*गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना ही तरुण चेतना का उद्देश्य- नसीम अंसारी*
सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी, प्रतापगढ़।
जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से तरुण चेतना प्रतापगढ़ द्वारा संचालित स्कूल पूर्व पोषण शिक्षा केन्द्र के माध्यम से नेवादा, रमईपुर दिशिनी, कंजा एवं ढिढुई स्थित मुसहर बस्ती में अति गरीब परिवारों के पचास परिवारों को सोलर लैंप वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे जरूरतमंद परिवारों को प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी, अजय कुमार अंचल उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सोलर लैंप जैसी पहल गरीब परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ती है। उन्होंने तरुण चेतना द्वारा किए जा रहा समाजिक कार्यों की सराहना की।
तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था निरंतर वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले समुदायों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सोलर लैंप वितरण से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि स्वच्छ और सुरक्षित रोशनी भी उपलब्ध होगी।
अंसारी ने कहा कि गरीब परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना ही तरुण चेतना का उद्देश्य है
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह निदेशक हकीम अंसारी, अच्छेलाल बिंद, शहीद अहमद, श्याम शंकर शुक्ला, मुजम्मिल, शकुंतला, कमलेश वनवासी, खुशबू वनवासी, अर्चना वनवासी सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।