ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (गुरूवार को हुए मुकाबलों के परिणाम)

By Goapl Gupta · 15 Jan 2026 · 15 views
69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता

(गुरूवार को हुए मुकाबलों के परिणाम)

उदयपुर। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मोहनलाल मेघवाल ने बताया कि गुरूवार प्रातः खेले गए प्री फाइनल मुकाबलो में झारखंड ने बिहार को 4-0 से, दिल्ली ने सीआईएससीई को वॉक ओवर मिलने से, उड़ीसा ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से , सीबीएसई ने चंडीगढ़ को 3-2 से, हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 1-0 से हराया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण सालवी के अनुसार मैचों में पंजाब ने केरल को 7-1 से, राजस्थान ने गुजरात को 5-2 से, मध्य प्रदेश में आंध्र प्रदेश को 6 -1 से हराकर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि गुरुवार को सांय कालीन सत्र में दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें उड़ीसा व हिमाचल प्रदेश में अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सांयकालीन सत्र में खेल गांव स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हुए प्रथम क्वाटर फाइनल मुकाबले में उड़ीसा ने मध्य प्रदेश को 2-1 से तथा दूसरे क्वॉर्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube