ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खाटूश्याम कीर्तन 21को तुलसीदास सराय मे होगा

By Goapl Gupta · 15 Jan 2026 · 32 views
खाटूश्याम कीर्तन 21को तुलसीदास सराय मे होगा

उदयपुर । श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार 21 जनवरी को खाटूश्याम कीर्तन सायंकाल 6 बजे से निर्माणाधीन श्याम मन्दिर तुलसीदास जी,की सराय डबोक एयरपोर्ट रोड प्रांगण मे भव्य रुप मे होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि देश मे अनूठी पहचान बनाने वाली मन्दसौर से अनुष्का- अधिष्टा आ रही है। इसी प्रकार देश के कोने कोने मे उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड, जयपुर से गोविंद शर्मा उदयपुर से अंजलि चिराग आचार्य जमनाशंकर योगेश सैनी इतिशा गोयल भी श्याम भजनो से आनंदित करेगें।
पाण्डाल को अनिल वैद अन्तिम रुप देने मे जुटे है तो मैन रोड से पाण्डाल तक रगं बिरंगी लाईटो से गजानन्द शर्मा चमकायेगें। फूलमालाओ से बाबा का दरबार जयपुर के साँवरिया डेकोरेटर सजाकर श्रृंगार करेंगे। हिमांशु साउण्ड मधुर ध्वनि से मन को आल्हादित करेगें।
डाॅ.बालकृष्ण शर्मा 9414162377

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube