ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस विविध गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न*

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 37 views
*एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस विविध गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न*
जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। शिविर की गतिविधियाँ छात्राओं में देशभक्ति, सामाजिक चेतना एवं बौद्धिक विकास को समर्पित रहीं।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं को दो दलों में विभाजित किया गया। प्रथम दल को आर्मी डे के उपलक्ष्य में महल रोड, जगतपुरा में आयोजित सैन्य परेड एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु ले जाया गया। वहाँ छात्राओं ने भारतीय सेना द्वारा प्रयुक्त टैंक, मिसाइलें, ड्रोन एवं अन्य अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन देखा। इस कार्यक्रम से स्वयंसेविकाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं सेना के प्रति सम्मान की भावना का संचार हुआ।
इसी क्रम में छात्राओं को जयपुर विधानसभा परिसर में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का भी भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को आधुनिक डिजिटल संसाधनों, विधानसभा के इतिहास, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। यह भ्रमण छात्राओं के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रहा।
द्वितीय दल ने महाविद्यालय में रहकर गोद ली गई कच्ची बस्ती में जाकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित सर्वेक्षण किया। स्वयंसेविकाओं ने बस्ती के बुजुर्गों एवं परिवार के मुखियाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को जागरूक करना एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर की समस्त गतिविधियाँ कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम वीरेंद्र वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय श्रीमती पंकज कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। चतुर्थ दिवस की गतिविधियाँ राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “नॉट मी, बट यू” को साकार करती हुई छात्राओं में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाली रहीं।

More News

युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube