ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की मेजबानी में अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 19 views
महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की मेजबानी में

अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर ( ए यूनिट ऑफ़ ए वी एम ) उदयपुर के तत्वावधान में 17 जनवरी को अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के नवनिर्मित विशाल खेल मैदान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के स्कूलों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी । प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत और उदयपुर फुटबॉल संघ के सचिव शकील अहमद मुख्य अतिथि होंगे। समापन समारोह के अवसर पर जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।

आयोजन समिति के सदस्य उपप्रधानाचार्य डॉक्टर गजेंद्र शर्मा ने बताया कि अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में एमएमवीएम' एमएमपीएस, सेंट पॉल ,रॉकवुड, द स्टडी ,नीरजा मोदी, सीपीएस, क्रॉसरोड, विटी इंटरनेशनल, इंडो अमेरिकन, स्टेप बाय स्टेप, सेंट ग्रिगोरियस, सेंट एंथोनी, माउंट लिटरा, और सीडलिंग आदि स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

प्राचार्या प्रतिमा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट प्लेयर बेस्ट गोलकीपर विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के प्रबंध समिति के सभी सदस्य शिक्षक गण एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube