ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भींडर मित्र मंडल उदयपुर द्वारा 700 स्वेटर एवं 300 कम्बल वितरित

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 21 views
भींडर मित्र मंडल उदयपुर द्वारा 700 स्वेटर एवं 300 कम्बल वितरित

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। भींडर मित्र मंडल, उदयपुर की ओर से कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भींडर पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्रो में कम्बल एवं स्वेटर का वितरण किया गया । भींडर मित्र मंडल उदयपुर के अध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह चावड़ा ने बताया भींडर के रणीया, धावडिय़ा, गाड़रियावास कुन्थवास, धकडावला, कुंडई, कुंथवास, सवना, रायला ग्राम के प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक स स्कूलो के लगभग 700 जरूरतमंद बच्चो को स्वेटर और लगभग 300 कम्बले ग्रामीणों को वितरित किया गया । सचिव आशीष सिंघवी ने बताया की भींडर मित्र मण्डल उदयपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह पुनीत कार्य किया गया । भींडर मित्र मण्डल पूर्व मे भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगो की सेवा करता रहा है । कार्यक्रम मे भीण्डर मित्र मण्डल के पूर्व सचिव नवनीत सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन कोठारी, संजय गर्ग एवं नरेश मीणा सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे ।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube