ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका इंदिरा कुमारी चौहान युवा महोत्सव में यूथ आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 23 views
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका इंदिरा कुमारी चौहान युवा महोत्सव में यूथ आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका इंदिरा कुमारी चौहान को सामाजिक सेवा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर में आयोजित युवा महोत्सव में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ युवा एंव खेल मंत्री व मुख्य सचिव नीरज के पवन द्वारा राज्य के 13 युवाओं को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं 100000 के चेक से सम्मानित इंदिरा कुमारी चौहान को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण , स्वच्छता अभियान,नशा मुक्ति , मतदाता जागरूकता, वृद्धाश्रम सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता,महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्र में किए जा रहे सतत और प्रभावशाली कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कर्मठ एवं आज्ञाकारी स्वयंसेविका इंद्रा ने अपने सतत प्रयासों द्वारा सदैव महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इंद्रा की उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी ने महाविद्यालय में इंद्रा का अभिनंदन किया तथा सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए शुभाशीष प्रदान किया।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube