ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जिला कलेक्टर ने किया रेटिना शिविर का उ‌द्घाटन

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 34 views
जिला कलेक्टर ने किया रेटिना शिविर का उ‌द्घाटन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर के जिला कलक्टर नमित मेहता ने तारा संस्थान के उदयपुर स्थित नेत्र अस्पताल में निःशुल्क रेटिना शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान श्रीमती कल्पना गोयल एवं दीपेश मित्तल ने कलक्टर को अस्पताल की कार्यप्रणाली, निःशुल्क नेत्र उपचार व्यवस्था एवं शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलक्टर मेहता ने शिविर में पहुंचे मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझा तथा संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे निःशुल्क शिविर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आशीर्वाद साबित होते हैं, जो नेत्र संबंधी गंभीर रोगों से प्रभावित हैं।

शिविर उद्घाटन के पश्चात् जिला कलक्टर ने तारा संस्थान के सेक्टर-6 स्थित आनंद वृद्धाश्रम का भी दौरा किया, यहां उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने, उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रोत्साहन दिया। कलक्टर महोदय ने वृद्धजनों के साथ संवाद करते हुए उनकी भावनाओं को समझा और संस्थान की इस मानवीय सेवा की प्रशंसा की। तारा संस्थान, जो 2009 से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है, गरीबों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा (विशेषकर मोतियाबिंद एवं रेटिना उपचार), पूर्णतः मुफ्त वृद्धाश्रम तथा अन्य कल्याणकारी गतिविधियां संचालित करता है। संस्थान की ये सेवाएं पूर्ण रूप से जनसहयोग एवं दान पर आधारित हैं।

मेहता ने कार्य की सराहना करते हुए सन्देश दिया कि ईश्वर इसे और आगे बढ़ावें ऐसी भावना है। संस्था प्रधान कल्पना गोयल जी ने इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 150 लोगों की रेटिना की जांच हुई, 90 लोगों को नजर के चश्मे दिए गए एवं 124 लोगों को निःशुल्क दवाई दी गई।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube